चूरू में 7 थानों में नए थानाधिकारी लगाए:पीसीसी ट्रेनिंग तक रहेगा प्रभार, मुकुट बिहारी मीणा को बीदासर थाने का अतिरिक्त प्रभार

चूरू के एसपी जय यादव ने जिले के सात थानों में थानाधिकारियों की अस्थायी नियुक्तियां की हैं। यह कदम वर्ष 2022-23 में चयनित पुलिस निरीक्षक उपाधिकारियों के पीसीसी ट्रेनिंग पर जाने के कारण उठाया गया है। साइबर थाना चूरू के थाना अधिकारी मुकुट बिहारी मीणा को बीदासर थाने का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुलिस लाइन से सतबीर मीणा को तारानगर थाने की जिम्मेदारी मिली है। अपराध सहायक अरविंद सिंह को भानीपुरा थाने में नियुक्त किया गया है। डीएसटी प्रभारी जयप्रकाश को सांडवा और राजगढ़ थाने के एसआई धमेंद्र सिंह को सिधमुख थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एससी-एसटी सेल से शंकरलाल को अपराध शाखा में भेजा गया है। सिकाउ के चैथमल को अगले आदेश तक पुलिस लाइन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनता को बेहतर पुलिस सेवा मिले और थानों में कार्य सुचारु रूप से चलता रहे। ये सभी नियुक्तियां पीसीसी ट्रेनिंग पूरी होने तक प्रभावी रहेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *