अबोहर में नहर में मिला व्यक्ति का शव:लोगों ने बाहर निकाला, पहचान करने में जुटी पुलिस

फाजिल्का में अबोहर के गांव आलमगढ़ के पास मलूकपुरा माइनर नहर में व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और मोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नहर से बाहर निकाला और सदर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष आंकी गई है। उसने नीली लोअर और खाकी रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अस्पताल भेजा शव शव को पहचान और पोस्टमॉर्टम के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। समिति सदस्यों के अनुसार शव अभी का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *