नवरात्र पर मां छिन्नमस्तिका मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:मां ब्रह्मचारिणी की हुई विशेष पूजा, कोलकाता से आए कारीगरों ने फूलों से सजाया मंदिर

शारदीय नवरात्र को लेकर चारों और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। मंदिरों और पंडालों में भी भक्त माता की पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं। रामगढ़ जिले के रजरप्पा में स्थित देश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ स्थल मां छिन्नमस्तिका मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 15 कारीगरों की टीम ने मंदिर को फूलों से सजाया मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर को कोलकाता से आए 15 कारीगरों की टीम ने मंदिर को भव्य स्वरूप दिया है। मंदिर को चारों ओर फूलों से सजाया गया है, जो मंदिर की भव्यता को और भी भव्य बना रहा है और फूलों की सजावट देखते ही बन रही है भक्ति भाव के साथ माता की पूजा अर्चना हवन के साथ-साथ साधक दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहे हैं। देश के कोने-कोने से भक्त यहां पहुंच रहे हैं और माता की आराधना कर रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र के अवसर पर माता की विशेष कृपा भक्तों को मिलती है, जिसके कारण भक्त माता का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। मंगला आरती के बाद से ही पूजा अर्चना शुरू मंदिर के वरिष्ठ पुजारी असीम पंडा ने बताया कि मंगलवार को माता के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी मां की पूजा अर्चना पूरे भक्ति भाव से की गई। मंदिर के पुजारी सुबोध पंडा ने बताया कि माता को आज विशेष भोग लगाया जाएगा। सुबह मंगला आरती के बाद से ही भक्त माता के दरबार आकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। दोपहर में आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही साथ पंचवटी में लगातार भंडारा भी चल रहा है। भंडारे में भी बड़ी संख्या में भक्त माता का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *