जमशेदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़:106 पुड़िया के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, बंगाल से लाकर बेचते थे नशीला पदार्थ

जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक होटल के पास छापेमारी कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 106 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चंदन, राकेश कुमार, राजा रजक और अंशु मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि ये लोग बंगाल से ब्राउन शुगर लाकर बहरागोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के अनुसार, जब्त की गई ब्राउन शुगर की कीमत करीब 50 हजार रुपए है। नशे का यह कारोबार समाज और युवाओं के लिए खतरनाक पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये लोग किस मार्ग और नेटवर्क का इस्तेमाल करते थे। एसपी ने कहा कि नशे का यह कारोबार समाज और युवाओं के लिए खतरनाक है। इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *