दुर्गा पूजा की सुरक्षा के लिए धनबाद पुलिस की तैयारी:70 नई बाइक थानों को मिलीं, फ्लैग मार्च निकाला; स्टैटिक फोर्स की होगी तैनाती

धनबाद में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को जिले भर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, सभी क्षेत्र के डीएसपी और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक से होते हुए झरिया, कतरास, तेतुलमारी, लोयाबाद और जोगता तक पहुंचा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इससे लोगों में विश्वास बढ़ेगा और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सकेगा। अब गश्त और निगरानी और अधिक प्रभावी होगी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बाहर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस मुख्यालय से मिली 70 नई बाइक को जिले के विभिन्न थानों में वितरित किया गया है। इससे गश्त और निगरानी और अधिक प्रभावी होगी। पूजा पंडालों के पास विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने लोगों से मेले का आनंद लेने की अपील की है। साथ ही सड़कों पर वाहनों की भीड़ कम करने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *