बलरामपुर में UP के 2 तस्कर गिरफ्तार:अवैध तरीके से कर रहे थी डीजल की तस्करी, 540 लीटर फ्यूल और बोलेरो जब्त

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सनवाल थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय डीजल तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे बोलेरो वाहन को पकड़ा है। वाहन से 540 लीटर अवैध डीजल बरामद हुआ है। 22 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। त्रिशुली रोड स्थित पचावल पुलिया के पास नाकाबंदी कर UP70 BE 3092 नंबर की बोलेरो को रोका गया। वाहन से 18 प्लास्टिक जरीकेन में भरा डीजल मिला। डीजल की कीमत 51,300 रुपए और वाहन की कीमत करीब 2.5 लाख रुपए है। पकड़े गए आरोपियों में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के नीरज कुमार (27) और संदीप कुमार (23) शामिल हैं। दोनों डीजल के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। आरोपियों के खिलाफ धारा 287, बीएनएस एक्ट की धारा 3(5) और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। बलरामपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ केस दर्ज वहीं, जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के डीपाडीह खुर्द गांव में जुलाई महीने में एक दुखद घटना हुई थी। आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाली 4 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के दिन बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र में खेलते समय परिसर से बाहर निकल गई। वह पास के तालाब तक पहुंच गई। तालाब के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर पड़ी। दुर्भाग्य से घटना के समय वहां कोई देखरेख करने वाला नहीं था। समय पर मदद न मिल पाने के कारण बच्ची की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। दो महीने बाद शंकरगढ़ पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला भगत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *