जालंधर में महिला का अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश:ब्लड सैंपल लेने आया था आरोपी युवक; लोगों ने पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा

जालंधर के शिव नगर इलाके में ऑनलाइन वेबसाइट से बुकिंग कर ब्लड सैंपल लेने के लिए बुलाए गए युवक ने घर में प्रवेश किया और बाथरूम जाने का बहाना बनाकर वहां कपड़े बदल रही महिला की अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश की। इसे बारे में महिला को पता चल गया था, जिसके बाद उसने मोहल्ला वासियों को बुलाकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया। परिवार के सदस्य ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब 10 बजे ऑनलाइन वेबसाइट से ब्लड सैंपल लेने के लिए बुकिंग की थी। तय समय पर युवक घर पहुंचा और सैंपल लेने के बाद अचानक बाथरूम जाने की बात कही। लेकिन वह घर के दूसरे बाथरूम में चला गया, जहां महिला कपड़े बदल रही थी। इस दौरान युवक ने छुपकर मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जैसे ही महिला की नजर उस पर पड़ी, उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला बोली- शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हुए शोर सुनकर परिवार के लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जब आरोपी को बाथरूम से बाहर निकाला गया तो उसके मोबाइल से अश्लील वीडियो बरामद हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी वीडियो डिलीट करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। महिला ने बताया कि आरोपी ब्लड सैंपल लेने के बहाने घर आया और फिर बाथरूम में जाकर वीडियो बनाने लगा। उसने दावा किया कि आरोपी के मोबाइल से कई और वीडियो भी बरामद हुई हैं। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि आरोपी ने एक वॉट्सऐप ग्रुप भी बनाया हुआ है, जहां बड़ी संख्या में अश्लील वीडियो शेयर की गई हैं। पुलिस ने मिट्ठापुर के युवक को हिरासत में लिया घटना की सूचना तुरंत थाना नंबर 8 की पुलिस को दी गई। गुस्साए लोगों ने मौके पर आरोपी की जमकर पिटाई भी की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की पहचान गुरशरण निवासी मिठ्ठापुर के रूप में की है और मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद इलाके में भारी हंगामा हो गया और लोग ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घर बुलाए जाने वाले अनजान लोगों पर सवाल उठाने लगे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *