दिल्ली की रामलीला में पूनम पांडे मंदोदरी बनेंगी:BJP-VHP ने हटाने की मांग की; कमेटी बोली- इस भूमिका के बाद पूनम का मन बदलेगा

दिल्ली की मशहूर लव-कुश रामलीला में मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडेय को मंदोदरी की भूमिका देने पर विवाद बढ़ गया है। लवकुश रामलीला कमेटी के फैसले पर बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने आपत्ति जताई है। दिल्ली बीजेपी मीडिया सेल के प्रमुख और लवकुश रामलीला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण शंकर कपूर ने आयोजकों को पत्र लिखकर कहा कि पूनम पांडे को हटाकर किसी और कलाकार को मौका दिया जाए। हालांकि, कमेटी ने साफ कर दिया कि पूनम पांडेय ही रामलीला में मंदोदरी की भूमिका निभाएंगी। लवकुश रामलीला कमेटी के चेयरमैन अर्जुन कुमार ने कहा है कि मंदोदरी की भूमिका 29 और 30 सितंबर को मंच पर आएगी। हम बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन हम इसे गलत नहीं मानते। पूनम पांडेय का अतीत कुछ भी रहा हो लेकिन हमें उम्मीद है कि रामलीला में मंदोदरी का किरदार निभाने से उनका मन बदलेगा। पूनम पांडेय ने सोशल मीडिया पर लवकुश रामलीला कमेटी की ओर से उन्हें मंदोदरी की भूमिका निभाने के लिए आमंत्रित किए जाने पर धन्यवाद दिया। मंदोदरी के पति रावण का रोल एक्टर आर्य बब्बर निभाएंगे। कमेटी बोली- पूनम सिर्फ एक कलाकार कुमार ने बताया कि मंदोदरी एक आदर्श चरित्र है और कोई भी महिला इस रोल को निभा सकती है। हर किसी को मौका मिलना चाहिए। इस बार रामलीला में 500 से ज्यादा कलाकार हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें पूनम पांडे भी सिर्फ एक कलाकार हैं। VHP की दिल्ली इकाई के प्रांत सचिव सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पूनम पांडे अपनी विवादित छवि और सोशल मीडिया पर अपलोड की गई तस्वीरों और वीडियोज के कारण धार्मिक भूमिका निभाने के लिए सही नहीं हैं। साधु-संतों ने जताया विरोध दिल्ली की लवकुश रामलीला अपनी भव्य और आधुनिक प्रस्तुति के लिए देश भर में मशहूर है। इसमें बड़ी संख्या में दर्शक, खासकर युवा, शामिल होते हैं। इसलिए पूनम पांडे के चयन ने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा छेड़ दी है। ———————————————— पूनम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मॉडल पूनम पांडे की मौत की खबर, डेथ स्टेटमेंट जारी करने वाले का नंबर फेक 2 फरवरी 2024 की सुबह 32 साल की मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर सामने आई थी। उनकी मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर बताई गई थी। पूनम की टीम ने ही मौत की जानकारी दी। हालांकि ये खबर झूठी निकली थी। उनके ड्राइवर और बॉडीगार्ड को मौत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं थी। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *