डूंगरपुर में मुस्लिम युवक संगठन का विरोध प्रदर्शन:आई लव मोहम्मद जुलूस मामले में यूपी में दर्ज FIR के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

मुस्लिम युवक संगठन की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। संगठन ने यूपी में आई लव मोहम्मद जुलुस के दौरान हुए हंगामे व पुलिस पर दबाव डालकर 25 युवाओं पर एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया है। मुस्लिम युवक संगठन ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा । ज्ञापन में एफआईआर को निरस्त करवाते हुए उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। डूंगरपुर मुस्लिम युवक संगठन के जिला अध्यक्ष अब्दुल गनी शेख ने बताया कि यूपी में आई लव मोहम्मद के बैनर को लेकर कुछ असंवैधानिक संगठनों द्वारा विरोध किया गया। पुलिस प्रशासन पर दबाव डालकर 25 निर्दोष युवकों पर एफआईआर दर्ज करा दी गई। यह कार्यवाही न केवल अनुचित है बल्कि भारतीय संविधान की ओर से प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन भी है। उन्होंने बताया कि संविधान में प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्राप्त है। वहीं, ऐसे में धार्मिक प्रेम और आस्था के आधार पर कार्रवाई करना असंवैधानिक है। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद मुस्लिम युवक संगठन ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने मुसलमानों की धार्मिक आस्थाओं का अपमान कर समाज में तनाव फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने, 25 युवकों पर दर्ज की गई एफआईआर को निरस्त कर उन्हें न्याय प्रदान करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *