धर्मशाला में नशे के साथ 2 युवक पकड़े:जम्मू के सांबा रहने वाले हैं आरोपी, कार के डेशबोर्ड से 13.62 ग्राम चिट्टा बरामद

हिमाचल के धर्मशाला में नशे के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने आरोपियों को मैक्सिमस मॉल के बाहर से पकड़ा है। उनकी कार के डेशबोर्ड से 13.62 ग्राम चिट्टा मिला है। दोनों आरोपी जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ANTF ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई ANTF को गुप्त सूचना मिली थी कि जम्मू से धर्मशाला आ रही एक कार में नशीला पदार्थ है। इस सूचना पर टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मॉल के बाहर नाका लगाया। जब संदिग्ध कार (JK 21 B 7621) को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके डेशबोर्ड से 13.62 ग्राम चिट्टा मिला। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज पकड़े गए आरोपियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रहने वाले 33 वर्षीय जुबी भट्टी और 24 वर्षीय कुणाल तेजी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। ANTF की इस कार्रवाई में एएसआई विकास अरोड़ा, हेड कॉन्स्टेबल हेमराज, हेड कॉन्स्टेबल मनोज कुमार, एचएचसी जग विक्रांत और कॉन्स्टेबल सुमित सिद्धू की टीम शामिल थी। अधिकारी राजेंद्र ने मामले की पुष्टि की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *