रामपुर के कॉलेज में नई कार्यकारिणी का गठन:सुरेंद्र ठाकुर बने शिक्षक संघ अध्यक्ष; डॉ प्रताप ठाकुर को महासचिव की जिम्मेदारी

शिमला के रामपुर स्थित जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक हुई, जिसमें सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुरेंद्र ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में पिछली कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। नई कार्यकारिणी में मोहर सिंह को उपाध्यक्ष, डॉ. प्रताप ठाकुर को महासचिव, तिलक शर्मा और देविका को सह-सचिव, प्रकाश सिंह को कोषाध्यक्ष, ललित बद्रेल और ज्योति लाल को लेखा परीक्षक नियुक्त किया गया। रीना और लोक ठाकुर को सलाहकार बनाया गया है। इनको भी मिली जिम्मेदारी मीना नेगी, मंगल सेन, प्रकाश चंद, राजेश कुमार गुप्ता और दिनेश कुमार को शिक्षक संघ का सदस्य बनाया गया है। महाविद्यालय के सदस्यों में डॉ. विद्या बंधु, डॉ. टीडी वर्मा और प्रोमिला ठाकुर को भी संघ में महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *