बूंदी के युवाओं के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश का अवसर उपलब्ध है। राजकीय आईटीआई तालेड़ा और हिंडोली में सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न ट्रेडों में सीटें खाली हैं। आईटीआई तालेड़ा में इलेक्ट्रीशियन, फिटर और मैकेनिक डीजल ट्रेड में सीटें रिक्त हैं। राजकीय आईटीआई हिंडोली में वेल्डर ट्रेड में प्रवेश के अवसर हैं। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को ई-मित्र कियोस्क से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की हार्ड कॉपी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित आईटीआई में जमा करानी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2025 है। संस्थान प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार करेगा। मेरिट के अनुसार 29 सितंबर 2025 को प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सीधे संस्थान कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।


