लग्जरी गाड़ियों में आए बदमाशों ने युवक पर किया हमला:लाठी-सरियों से किया घायल, 22 टांके आए, एसपी को दी शिकायत

अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। लग्जरी गाड़ियों में आए 10 से 15 बदमाशों ने एक युवक पर लाठी सरियों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के करीब 22 टांके लगाए गए। पीड़ित मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचा और जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित ताराचंद रावत ने बताया कि काजीपुरा गांव फॉयसागर रॉड पर काम कर रहा था। इसी दौरान दो गाड़ियों में 10 से 15 बदमाश आए और लाठी सरियों के साथ उस पर हमला कर दिया। जानलेवा हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां पर मौजूद महिला के द्वारा उसकी जान बचाई गई। इसी बीच बदमाश वहां से भाग गए। स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे करीब 22 टांके आए हैं। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों की शिकायत उसने गंज थाने में दी थी। उसके साथ मारपीट क्यों की गई इसकी उसे जानकारी नहीं है। लेकिन पुलिस के द्वारा उन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को एसपी वंदिता राणा को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है। CCTV में कैद हुई वारदात युवक पर जानलेवा हमले की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें दो गाड़ियों में बदमाश आए और हाथों में लाठी सरियों को लेकर घर में घुसकर एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच महिला के द्वारा युवक को बदमाशों से बचाया गया। तभी बदमाश वहां से भाग गए। पुलिस ने रविवार को निकली थी परेड गंज थाना पुलिस की ओर से इस मामले में 2 दिन पूर्व करीब सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गंज थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका बाजार में जुलूस निकाला था। पुलिस ने मामले में बताया था कि रील बनाने के लिए युवक पर पिटाई की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *