25 को शुरू होगी उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए नई:बांसवाड़ा से पीएम मोदी वीसी के जरिए करेंगे शुरुआत, दोनों जगह पर्यटन उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए पहली सीधी ट्रेन 25 सितंबर से शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बांसवाड़ा विजिट के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर उदयपुर सहित मावली और भीलवाड़ा स्टेशनों पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा। सप्ताह में 2 दिन चलने वाली इस ट्रेन का नियमित संचालन 27 सितंबर से होगा। इसके संचालन से इस ट्रेन के मार्ग में आने वाले स्थानों के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। दो प्रमुख पर्यटन स्थल उदयपुर और चंडीगढ़ आपस में ट्रेन से सीधे जुड़ जाएंगे। सप्ताह में दो बार होगा संचालन
यह ट्रेन उदयपुर सिटी से हर बुधवार और शनिवार को गाडी संख्या 20989 शाम 4:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसी तरह गाडी संख्या 20990 चंडीगढ़-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस चंडीगढ़ से प्रत्येक गुरुवार व रविवार को सुबह 11:20 बजे रवाना होगी। जो अगले दिन सुबह 5:25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इन स्टेशनों रहेगा ठहराव
रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव राणा प्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाडा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, अलवर, रेवाडी, झज्जर, रोहतक, जीन्द, नरवाना, कैथल, कुरूक्षेत्र व अम्बाला कैंट स्टेशन पर रहेगा। इस गाडी में 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनोमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पॉवरकार और 1 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *