खानपुर के स्कूलों में अनुशासन का सख्त पालन:कक्षाओं में मोबाइल ले जाने पर रोक, समय पर न पहुंचने वाले शिक्षकों को नोटिस

झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र में मंगलवार को ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी सियाराम नागर ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। प्रखर राजस्थान-2 कार्यक्रम के तहत पखराना, पनवाड़, कालबेलिया बस्ती, रघुवीरपुरा और चलेट स्कूलों की जांच की गई। पखराना स्कूल में पांच शिक्षक समय पर नहीं पहुंचे। इस पर सीबीईओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पनवाड़ में तीन शिक्षक बिना अनुमति अवकाश पर थे। प्रिंसिपल रामपाल गुर्जर को इसके लिए फटकार लगाई। कालबेलिया बस्ती, चलेट और रघुवीरपुरा स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था संतोषजनक मिली। सीबीईओ ने वहां के शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने सभी स्कूलों को स्टाफ और छात्रों की उपस्थिति समय पर ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए। सीबीईओ ने कक्षाओं में मोबाइल ले जाने पर रोक लगा दी है। शिक्षक जरूरत पड़ने पर केवल संस्था प्रधान के मोबाइल का उपयोग कर सकेंगे। बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। समयपालन, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में लापरवाही नहीं की जाएगी। इस अभियान का लक्ष्य शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करना और स्टूडेंट्स की पढ़ाई में आने वाली बाधाओं को दूर करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *