हनुमानगढ़ में सांसद खेल महोत्सव का समापन:मैराथन, वॉलीबॉल और कबड्डी के विजेताओं को मिली ट्रॉफी और मेडल

हनुमानगढ़ के राजीव गांधी स्टेडियम में सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत 21 सितम्बर को “फिट युवा फॉर विकसित भारत” थीम के साथ नमो मैराथन से हुई। मैराथन के जूनियर पुरुष वर्ग में आशीष ने पहला, जसनदीप ने दूसरा और विक्की ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर महिला वर्ग में लक्ष्या पहले, अवनीत कौर दूसरे और गीवा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर पुरुष वर्ग में अभिमन्यु, धर्मवीर और साहिल लोहिया ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर महिला वर्ग में पूजा, मानवी और ममता ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का पहला स्थान सिलवाला खुर्द और दूसरा स्थान राजीव गांधी स्टेडियम टीम ने जीता। महिला वर्ग में राजीव गांधी स्टेडियम पहले और वॉरियर स्पोर्ट्स एकेडमी संगरिया दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में पुरुष वर्ग की विजेता सिलवाला खुर्द और उपविजेता पन्नीवाली की टीम रही। महिला वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, चाईया ने पहला और वैदिक महाविद्यालय, रावतसर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप और अन्य लोग उपस्थित रहे। लायंस क्लब हनुमानगढ़ ने विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों को अल्पाहार भी वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *