झालावाड़ में राजेन्द्र सार्वजनिक अस्पताल (एसआरजी) और हीराकुंवर बा महिला अस्पताल (जनाना) की ओपीडी सेवाओं में बदलाव किया गया है। झालावाड़ हास्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने यह जानकारी दी। नई व्यवस्था 1 अक्टूबर से लागू होगी। इसके तहत डॉक्टर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी में मरीजों को देखेंगे। दोपहर 3 बजे से अगले दिन सुबह 9 बजे तक कैजुअल्टी में मरीजों की जांच होगी। राजकीय अवकाश के दिनों में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा। वर्तमान में अस्पताल का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। नई व्यवस्था से मरीजों को एक घंटा अधिक समय मिलेगा।


