टैगोर कॉलेज के छात्रों से मारपीट करने वाले गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर डैमो और वायरल होने के लिए की थी पांच युवकों ने मारपीट,एक नाबालिग भी था बदमाशों के साथ

जयपुर के शिप्रापथ थाना इलाके में टैगोर कॉलेज के छात्रों से मारपीट करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इन बदमाशों का एक अन्य नाबालिग साथी को पुलिस टीम ने निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया हैं। गिरफ्तार बदमाश युवकों ने छात्रों से मारपीट कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिस के बाद थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी से सभी की गिरफ्तारी की। शिप्रापथ थानाधिकारी राजेन्द्र गोदारा ने बताया कि 20 सितम्बर को भावेन्द्र कुमार (22) निवासी-गाँव देरासर तह. रामसर थाना-सिवाणी बाडमेर ने एक रिपोर्ट थाने में दी। जिस में उस ने बताया कि वह अपने दोस्त विनोद के साथ टैगोर कॉलेज से अपने कमरे पर बाइक से जा रहे थे टैगोर स्कूल के सामने 4-5 लोगो ने बाइक रुकवाकर अचानक से लाठी व अन्य सरिया आदि से मारपीट करने लगे। जिसमे बाइक के साथ तोडफोड ओर हम पर जानलेवा हमला। जिस से दोनों के गम्भीर चोट आई, बदमाशों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाल दिया हैं। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात की गम्भीरता को देखते टीम का गठन कर बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किये गए। बदमाशों की इंस्टाग्राम आईडी व सोशल मीडिया पर मारपीट के अपलोड विडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। आरोपियों के मोबाइल नम्बर प्राप्त कर लोकेशन के आधार पर 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर एक बालअपचारी को निरुद्ध किया। इन की हुई गिरफ्तारी 1. हेमन्त मीणा (18) पुत्र हीरालाल मीणा निवासी ग्राम मुण्डियावास तहसील थाना थानागाजी जिला अलवर हाल किरायेदार सन विद्या स्थली पी.जी. त्रिवेणीनगर पुलिस थाना शिप्रापथ जिला जयपुर 2. सुमित शर्मा (19) पुत्र भरतलाल शर्मा निवासी ग्राम हरनेर तहसील/थाना थानागाजी जिला अलवर हाल किरायेदार न्यूटन बॉईज पी.जी. त्रिवेणीनगर पुलिस थाना शिप्रापथ जिला जयपुर 3. मनीष कुमार मीणा (19) पुत्र हरिप्रसाद मीणा निवासी ग्राम गुवाडा कल्याण पोस्ट शीली बावडी तहसील/थाना प्रतापगढ जिला अलवर हाल किरायेदार म.न. 1223 बरकत नगर वन विहार पुलिस थाना महेशनगर जिला जयपुर 4. सौरभ मीणा उर्फ गोलू मीणा (18)पुत्र संजय मीणा निवासी ग्राम खेडान पोस्ट बडीयाल तहसील बसवा पुलिस थाना बेजुपाडा जिला दौसा हाल किरायेदार म.न. 127 त्रिवेणीनगर पुलिस थाना शिप्रापथ जिला जयपुर 5. जयशिव सैनी पुत्र गोविन्द कुमार सैनी जिला दौसा हाल किरायेदार अग्रसेन नगर। 6. एक बालअपचारी निरुद्ध निवासी ग्राम करणवास तहसील थाना मण्डावर पुलिस थाना शिप्रापथ जिला जयपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *