उदयपुर शहर हिरणमगरी सेक्टर-14 निवासी डॉ.महिपाल सिंह सांखला का नाम विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुआ है। यह सूची स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सिवियर की तरफ से जारी की गई है। इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होना डॉ. सांखला के उत्कृष्ट शोध एवं विकास कार्यों के महत्वपूर्ण योगदान का परिणाम है। वे अब तक कई शोध-पत्र, पेटेंट और पुस्तकें प्रकाशित कर चुके हैं। उनके कई पेटेंट चर्चित रहे हैं। वर्तमान में डॉ. सांखला के. आर. मंगलम यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम के फॉरेंसिक साइंस विभाग में सहायक प्राध्यापक (अनुसंधान ट्रैक) के रूप में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उदयपुर, बल्कि पूरे राजस्थान और भारत का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। स्थानीय व वैज्ञानिक समुदाय ने उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है।


