हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह को दी श्रद्धांजलि:स्पीकर बिरला बोले- 26 साल की उम्र में मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान

बूंदी में अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। मेजर दलपत सिंह ने मात्र 26 वर्ष की आयु में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। 23 सितंबर 1918 को हुए हाइफा युद्ध में मेजर दलपत सिंह ने अपनी वीरता और युद्ध कौशल का परिचय दिया। उन्होंने दुश्मनों को परास्त कर भारतीय घुड़सवार सेना को गौरव दिलाया। इसी कारण उन्हें हाइफा हीरो के नाम से जाना जाता है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि मेजर दलपत सिंह का जीवन अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उनकी शहादत वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। बिरला ने युवाओं से मेजर दलपत सिंह के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए निरंतर प्रयास करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *