बरनाला में दुकान से 15 हजार कैश चोरी:ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, सीसीटीवी फुटेज से तलाश जारी

पंजाब के बरनाला जिले में सदर बाजार और फरवाही बाजार के बीच स्थित पूनम बूट हाउस में चोरी की वारदात हुई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। गल्ला तोड़कर निकाला कैश जानकारी के अनुसार दुकान के मालिक राजेंद्र गार्गी ने बताया कि रात को दुकान में ताला लगाकर गए थे। सुबह जब वापस आए, तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर जाकर देखा तो गल्ला टूटा हुआ था। चोर करीब 15 हजार रुपए की नगदी ले गए। मालिक ने कहा कि अभी दुकान से चोरी हुए अन्य सामान का पता नहीं चल पाया है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *