2 चचेरी-बहन की नाले में डूबने से मौत:मुंगेली में सहेलियों के साथ नहाने गई थीं, फिसलकर गहरे पानी में चली गईं

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में दो चचेरी बहनों की नाले में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान 6 वर्षीय रबिया जोशी और 7 वर्षीय अंगिता जोशी के रूप में हुई है। घटना सरगांव थाना क्षेत्र के चिरौटी गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां अपनी दो सहेलियों के साथ गांव के टेसवा नाले में नहाने गई थीं। नाले की पचरी पर फिसलन की वजह से दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं। बच्चियों को डूबता देख उनकी सहेलियां शोर मचाती हुई बस्ती की ओर भागीं और लोगों को घटना की जानकारी दी। जांच के बाद डॉक्टरों ने किया मृत घोषित ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पहुंचे और बच्चियों को नाले से बाहर निकाला। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *