भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ प्रधानमंत्री के 25 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेने बांसवाड़ा पहुंचे। जिले में राठौड़ का 6 दिनों के भीतर यह दूसरा दौरा हैं। प्रदेशाध्यक्ष के आने पर जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं की बैठक ली, अधिकारियों से की चर्चा
दोपहर करीब साढ़े 3 बजे के करीब प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने न्यूक्लियर पावर प्लांट के शिलान्यास समेत अन्य कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। करीब 2 घंटों तक वहां रुककर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। सभी तैयारियों को देखा। इस दौरान नापला में विभागीय अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक चर्चा की। ये भी रहे मौजूद
प्रदेशाध्यक्ष के साथ टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, मुकेश दाधीच, मिथिलेश गौतम, जिला प्रभारी दिनेश भट्ट, पूर्व धनसिंह रावत, दलीचंद मईडा, पूर्व सांसद मानशंकर निनामा, हकरू भाई मईडा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष परमेश्वर मईडा, पूर्व प्रधान राजेश कटारा सहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


