चंडीगढ़-उदयपुर नई सुपरफास्ट ट्रेन 27 सितंबर से चलेगी:सप्ताह में 2 दिन कर सकेंगे सफर, 4 जनरल समेत 22 डिब्बे होंगे

उत्तर पश्चिम रेलवे 27 सितंबर से उदयपुर सिटी से चंडीगढ़ के बीच द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने जा रहा है। यह नई ट्रेन तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का विकल्प प्रदान करेगी और सप्ताह में दो दिन दोनों शहरों के बीच संचालित होगी। उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए: ट्रेन संख्या 20989, 27 सितंबर से हर बुधवार और शनिवार शाम 4:05 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होगी। यह जयपुर स्टेशन पर रात 11 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से उदयपुर के लिए: ट्रेन संख्या 20990 28 सितंबर 2025 से हर गुरुवार और रविवार सुबह 11:20 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी। यह जयपुर स्टेशन पर रात 9:15 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 5:25 बजे उदयपुर सिटी पहुंच जाएगी। ट्रेन का मार्ग और प्रमुख स्टेशन ट्रेन उदयपुर सिटी से निकलकर राणा प्रतापनगर, मावली, कपासन, चटेरिया, भीत्रवाडा, विजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे 2 सेकेंड एसी डिब्बे, 6 थर्ड एसी डिब्बे, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी डिब्बे, 6 द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बे, 4 जनरल डिब्बे, 1 पावर कार, 1 गार्ड डिब्बा रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *