इंदौर-उज्जैन रोड पर तेज रफ्तार में बस दौड़ा रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पीट दिया। यह बस विधायक गोलू शुक्ला की बाणेश्वरी ट्रेवल्स के नाम से चल रही थी। ड्राइवर की पिटाई हादसे के दो दिन बाद हुई। वीडियो 4 दिन बाद मंगलवार को सामने आया है। घटना अरविंदो हॉस्पिटल के पास बीकानेर स्वीट्स के सामने की है। वीडियो में दिख रहा है कि बस को राहगीरों ने रोका और ड्राइवर को नीचे उतरने को कहा। जैसे ही ड्राइवर नीचे उतरा, वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। वह भागने लगा, लेकिन लोगों ने पकड़कर फिर से पीट दिया। बाणगंगा थाना टीआई सियाराम गुर्जर ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई। हालांकि ये वो बस ड्राइवर नहीं है, जिसकी लापरवाही से 18 सितंबर की रात को बड़ा हादसा हुआ था। 4 तस्वीरों में देखें बस ड्राइवर की पिटाई… मोबाइल पर बात करते हुए बस चला रहा था ड्राइवर
इस मामले में पुलिस की जांच में सामने आया है कि ड्राइवर मोबाइल पर बात करते हुए तेज रफ्तार से बस चला रहा था। यात्रियों ने ड्राइवर को स्पीड कम करने के लिए टोका भी था, लेकिन उसने स्पीड कम नहीं की। राहगीरों द्वारा बस के रोकने और ड्राइवर को नीचे उतारकर पिटाई के दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी बीच बचाव करता नजर आ रहा है। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी बस ड्राइवर को घटनास्थल से दूर ले जाता नजर आ रहा है। 5 दिन पहले बस हादसे में 4 लोगों की जान गई थी
18 सितंबर की रात को बाणेश्वरी ट्रेवल्स की बस ने चार लोगों को टक्कर मार दी थी। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों पति-पत्नी और उनके दो बेटों की मौत हो गई थी। महू एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी के मुताबिक, बस शुक्ला ब्रदर्स के नाम पर रजिस्टर्ड है। यह बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के ऑफिस से ऑपरेट होती है। हादसे के बाद ड्राइवर और हेल्पर भाग निकले। मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। बस के कांच फोड़ दिए और आग लगाने की कोशिश की। एडिशनल एसपी द्विवेदी के मुताबिक हादसा ओवर स्पीड के चलते हुआ। घटनाक्रम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
1. मोबाइल पर बात कर रहे ड्राइवर ने परिवार को कुचला इंदौर-उज्जैन रोड पर निजी ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार दंपती और दो बच्चों को कुचल दिया। माता-पिता और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे ने अरविंदो अस्पताल के आईसीयू में दम तोड़ा। पढ़ें पूरी खबर… 2. एक साथ घर से निकली चार अर्थियां इंदौर के पास सांवेर रोड पर दंपती और उनके दो बेटे को विधायक गोलू शुक्ला की बस ने सामने की तरफ से टक्कर मार दी थी। गुरुवार शाम एम्बुलेंस से चारों का शव ओंकारेश्वर के पास गोल गांव पहुंचा। यहां पूरे गांव की आंखें दंपती और उनके बेटे के शवों को देखकर गमगीन हो गईं। पढ़ें पूरी खबर…


