नागौर जिले के गोटन कस्बे में बुधवार को 10 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अजमेर डिस्कॉम के जूनियर इंजीनियर अजय मीणा ने बताया कि कस्बे के मैन मार्केट की सड़क निर्माण कार्य होने के चलते बुधवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। कनिष्ठ अभियंता अजय मीणा ने बताया कि मेंटनेंस काम के चलते सदर बाजार, हरसोलाव रोड, तालनपुर रोड, जेके चौराहा सहित अन्य कॉलोनियों में विद्युत कटौती होगी। सड़क के किनारे दोनों ओर बिजली के तारों की शिफ्टिंग व दीपावली से जरूरी मेंटनेंस काम होने के कारण 33/11 केवी जीएसएस गोटन से 11 केवी गोटन सिटी फीडर से संबंधित क्षेत्र में सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक 10 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।


