बैतूल कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- राहुल गांधी सही साबित हुए:55 लाख करोड़ वसूली के बाद 2.5 लाख करोड़ की राहत से जनता नहीं बहकेगी

कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में किए गए बदलाव और टैक्स राहत की घोषणा का विरोध किया है। बैतूल के कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार पिछले आठ साल में जनता से 55 लाख करोड़ रुपए की वसूली कर चुकी है। डागा ने कहा कि जीएसटी को अर्थव्यवस्था की क्रांति बताया गया था। लेकिन सरल और एकरूप टैक्स के बजाय 9 अलग-अलग स्लैब लागू किए गए। उन्होंने कहा कि दाल, चावल, पेंसिल, किताब, इलाज और किसानों के ट्रैक्टर तक पर जीएसटी लगाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने डागा ने सवाल किया कि अगर मौजूदा जीएसटी अच्छा है तो क्या पिछले 7-8 साल तक जनता पर लगाया गया टैक्स गलत था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने आठ सालों में कोई वास्तविक विकास कार्य नहीं किया। सरकार केवल प्रचार और झूठे वादों पर चल रही है। डागा ने याद दिलाया कि राहुल गांधी ने जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ कहा था, जो आज सच साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब 2.5 लाख करोड़ की राहत से जनता गुमराह नहीं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *