2025 आने वाला है। साल 2024 में क्या कुछ ख़ास रहा। कई ऐसे भरतपुर में कई ऐसे मामले सामने आए जो काफी चर्चाओं में रहे। 2024 की ऐसी सभी घटनाओं पर नजर डालते हैं। आइये रिकॉल करते हैं ऐसी घटनाओं को.. भरतपुर के जज रहे जितेंद्र सिंह गुलिया हुए थे बरी 21 दिसंबर को भरतपुर ACB कोर्ट के जज रहे जितेंद्र सिंह गुलिया को पॉक्सो कोर्ट संख्या-02 ने बरी कर दिया। जितेंद्र सिंह गुलिया पर एक महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ कुकर्म का मामला दर्ज करवाया था। 31 अक्टूबर 2021 को मथुरा गेट थाने में FIR दर्ज करवाई गई थी। तीन साल बाद जितेंद्र सिंह गुलिया को कोर्ट से बरी किया गया। ससुराल वालों ने ही किया था नाबालिग का अपहरण 23 दिसंबर को डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके में एक नाबालिग का दिनदहाड़े अपरहरण कर लिया गया। तीन तीनों ने जगह-जगह दबिश देकर 2 दिन बाद नाबालिग को ढूंढा और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में पता लगा की नाबालिग का उसके ससुराल वालों ने अपहरण किया था। आईजी राहुल प्रकाश ने किया जोरदार डांस 28 अक्टूबर को 2008 बैच के पुलिसकर्मियों का मिला समारोह रखा गया। जहां आईजी राहुल प्रकाश ने जमकर डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया। सोशल मीडिया पर आईजी राहुल प्रकाश के डांस की लोगों ने जमकर तारीफ की। रैगिंग के मामले में 10 मेडिकल स्टूडेंट्स को निकाला 21 अक्टूबर भरतपुर के जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज में एक साथ 13 छात्राओं के साथ रैगिंग हुई। जिस पर कॉलेज प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए 28 अक्टूबर को 7 छात्रा और 3 छात्रों को दोषी मानते हुए उन्हें निष्काषित कर दिया था। पिता के रिटायरमेंट ऑर्डर पर बेटे ने किए साइन 30 सितंबर को रिटायर्ड हुए भरतपुर संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा के रिटायरमेंट ऑर्डर पर उनके बेटे ने ही साइन किए थे। क्योंकि उनका बेटा कनिष्क कटारिया कार्मिक विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात थे। इस दौरान सांवरमल वर्मा काफी खुश नजर आये थे। सांसद चुनावों में जीतने के बाद संजना जाटव ने जमकर किया डांस 4 जून को भरतपुर सांसद संजना जाटव सबसे कम उम्र की सांसद बनी थी। संजना जाटव ने राम स्वरूप कोली को हार का मुंह दिखाया था। संजना जाटव ने सीएम के गढ़ में ही बीजेपी को धारशाही किया था। जीत की खुशी में संजाना जाटव का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया। महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाने को लेकर हुआ था तनाव 13 अप्रैल को भरतपुर जिले के नदबई इलाके के बैलारा चौक पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाने को लेकर काफी तनाव हुआ। इस दौरान पुलिस और ग्रामीण आमने सामने हो गए। ग्रामीणों ने पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ियां तोड़ दी। पुलिस ने ग्रामीणों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे। विश्वेंद्र सिंह ने भरण पोषण के लिए पत्नी और बेटे के खिलाफ दी थी याचिका 6 मार्च 2024 को पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री ने उपखंड अधिकारी ट्रिब्यूनल में प्रार्थना पत्र पेश करते हुए अपनी पत्नी और बेटे से भरण पोषण मांगा था। प्रार्थना पत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अपनी पत्नी और बेटे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जाट समाज ने आरक्षण के लिए आंदोलन किया था शुरू 17 जनवरी से जाट समाज ने आरक्षण के लिए आंदोलन शुरू किया। यह आंदोलन करीब 40 दिन चला। जब सरकार ने उनकी जाट समाज की मांग नहीं मानी तो, समाज ने MP के चुनावों में बीजेपी को वोट नहीं देने का फैसला किया। जिसको लेकर जाट समाज ने जगह-जगह मुहिम भी चलाई।


