आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट:सोना 270 रुपए गिरकर 1.14 लाख रुपए पर आया, चांदी 1.35 लाख रुपए किलो बिक रही

सोने-चांदी के दाम आज यानी 24 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 270 रुपए गिरकर 1,14,044 रुपए पर आ गया है। इससे पहले ये 1,14,314 रुपए पर था। ये इसका ऑल टाइम हाई भी है। वहीं चांदी भी 362 रुपए गिरकर 1,34,905 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 1,35,267 रुपए पर थी। इस साल सोना ₹37,882 और चांदी ₹48,888 महंगी हुई सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *