मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां के बरदर में राज्यस्तरीय महतारी सदन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि महतारी सदन प्रदेश की माताओं और बहनों की प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सरकार ने गांवों में महिलाओं के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महतारी सदन की स्थापना की योजना बनाई थी। यह केंद्र महिलाओं को एक साथ मिलने-जुलने और अपना काम करने के लिए एक सुविधाजनक स्थान प्रदान करेगा। महतारी सदन की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सामूहिक गतिविधियों के लिए एक मंच मिलेगा।


