4 गाड़ियो के ब्रेक डाउन से 8 KM लंबा जाम:रायगढ़ से लाखा रोड पर लोग परेशान, रास्ता बदल कर जाने की मजूबरी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से घरघोड़ा जाने वाले रास्ते में लंबा जाम लग गया है। इस रोड पर 4 बड़ी गाडियां ब्रेक डाउन होने से जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सड़क के दोनों ओर तकरीबन 8 किमी से अधिक तक भारी वाहनों के पहिए थम गए। इससे लोगों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ा। मंगलवार की देर रात उर्दना के पास, केलो डैम, 18 नाला और लाखा के पास 4 गाड़िया ब्रेक डाउन हो गई। इससे सुबह 10 बजे तक रास्ता इतना जाम हो गया कि अन्य वाहनों के पहिए भी थम गए। जब इसकी जानकारी यातायात पुलिस को लगी, तो पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और व्यवस्था सुधारने में जूट गए, पर जाम इतना लंबा था कि लोगों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस रूट पर कई बसे भी चलती है, लेकिन उन बसों के ड्रायवरों ने अपना रास्ता बदल लिया और बरिलया वाले रास्ते से होकर शहर तक पहुंचे। व्यवस्था सुधारने टीम लगी है
इस संबंध में यातायात DSP उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि रात के समय गड़िया ब्रेक डाउन हुई थी। जानकारी मिलने के बाद हमारी टीम लगी हुई है। जल्द ही व्यवस्था सुधर जाएगा। लाखा, केलो डैम, उर्दना और 18 नाला के पास ट्रक व ट्रैलर ब्रेक डाउन हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *