कोडरमा में बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत:हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, गांव से पिपचो जाते वक्त हुआ हादसा

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय बकरी पालक की मौत हो गई। कोडरमा-कोवार मुख्य मार्ग पर बाघमारा चौक के पास यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान भुआलडीह निवासी सरयू यादव के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई, जब सरयू यादव अपने गांव भुआलडीह से पिपचो जा रहे थे। मरकच्चो से कोडरमा की ओर जा रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सरयू यादव ट्रक के पिछले टायर में फंस गए। वे करीब 20 मीटर तक ट्रक के साथ घिसटते चले गए। जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे वाली जगह पर जयनगर पुलिस की बैरिकेटिंग लगी थी। लेकिन ट्रक चालक तेज गति में वाहन चला रहा था। नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। इधर, मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। जयनगर पुलिस मौके पर पहुंच कर जाम हटवाने का प्रयास कर रही है। सरयू यादव बकरी पालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *