गौ रक्षा के लिए सीतामढ़ी से रायपुर तक पदयात्रा:स्वामी रामचंद्र शरण महाराज CM साय से करेंगे मुलाकात, गौ संरक्षण पर होगी चर्चा

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के वनांचल क्षेत्र में स्थित जनकपुर घाघरा सीतामढ़ी आश्रम से एक विशेष पदयात्रा शुरू हुई है। आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी रामचंद्र शरण महाराज ने गौ रक्षा जन जागरण पदयात्रा का नेतृत्व किया। यह पदयात्रा सीतामढ़ी से शुरू होकर राजधानी रायपुर तक जाएगी। रायपुर में स्वामी रामचंद्र शरण महाराज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलेंगे। वे गौ रक्षा के लिए प्रभावी उपायों पर चर्चा करेंगे। गौ रक्षा का संकल्प लेकर निकली जन जागरण यात्रा यात्रा के संयोजक स्वामी रामचंद्र शरण महाराज ने यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा का संदेश हर नागरिक तक पहुंचाना है। उनके अनुसार गाय 33 करोड़ देवी-देवताओं का प्रतीक है। इस जन जागरण यात्रा का मुख्य लक्ष्य गौवंश की रक्षा का संकल्प लेना है। साथ ही गायों के जीवन रक्षा के लिए उपायों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। स्वामी जी ने लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *