सवाई माधोपुर में बैंक के सामने धरने पर बैठे कर्मचारी:पदोन्नति के लिए फूटा आक्रोश, बोले- 4 साल से नहीं हुई डीपीसी

सवाई माधोपुर में बजरिया स्थित CCB (केंद्रीय सहकारी बैंक) के सामने बुधवार को बैंक के कर्मचारी धरने पर बैठ गए।
यहां डीपीसी की मांग को लेकर कर्मचारियों ने सांकेतिक रूप से हड़ताल की। कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए जमकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठे गए। लंबे समय से डीपीसी नहीं होने से आक्रोश
बैंक कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 4 साल से उनकी डीपीसी लंबित है। हर नियम पूरे होने के बाद भी अधिकारी उनकी डीपीसी नहीं कर रहे है। CCB सवाई माधोपुर में विगत पिछले सालों में पदोन्नति को लेकर एक बैठक भी नहीं हुई है।
कर्मचारियों का कहना है लगातार लिखित व मौखिक निवेदन करने पर भी आज तक कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं दी गई है। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि नियम व पात्रता पूरी होने के और पद रिक्त होने के बावजूद भी अधिकारियों की ओर से उन्हें पदोन्नति नहीं दी जा रही है। जिससे बैंक कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ वरिष्ठता का भी नुकसान हो रहा है। 4 सालों के निरन्तर प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिलने से कर्मचारियों में भारी निराशा व रोष देखने को मिल रहा है। मांगे नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी
उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव सुंधाशु पंत के सवाई माधोपुर दौरे के दौरान भी कर्मचारियों ने पदोन्नति को लेकर मुख्य सचिव पंत ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद अब कर्मचारियों की ओर से धरना दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि समय रहते उनकी मांगे नहीं मानी गई तो उन्हें मजबूरन आंदोलन की राह पर जाना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *