राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को सिखाती है सेवा भावना:झालावाड़ कॉलेज में स्थापना दिवस पर छात्रों को दिया राष्ट्र सेवा का संदेश

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, झालावाड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों ने स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यवाहक प्रिंसिपल प्रो. रामकल्याण मीणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रामकिशन माली मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। सह आचार्य डॉ. ओम प्रकाश बैरवा ने मंगलाचरण किया। मुख्य वक्ता डॉ. माली ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना की ओर अग्रसर करती है। इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. इकबाल फातिमा ने बताया कि यह योजना विद्यार्थियों को नैतिक मूल्य और सामाजिक उत्तरदायित्व सिखाती है। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी फहीमुद्दीन ने किया। उन्होंने कहा – ‘खुद को खोजने का तरीका है कि खुद को दूसरों की सेवा में लगा दो’। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका गर्ग, मुकेश कुमार मीणा, डॉ. प्रमीला शर्मा, हर्षा जायसवाल, सचिन जैन समेत कई स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बालमुकुंद मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *