नवरात्रि के उपवास में नजर आया स्वाद का संगम:फलाहारी फेस्टिवल फीस्ट की हुई शुरुआत, फेयरफील्ड बाय मैरियट होटल में 2 अक्टूबर तक चलेगा

इस नवरात्रि जयपुरवासियों को अनोखा डाइनिंग अनुभव मिल रहा है। फेयरफील्ड बाय मैरियट जयपुर ने शहर में पहली बार फलाहारी फेस्टिवल फीस्ट का आयोजन किया है। यह खास बुफे डिनर होटल के रूफटॉप ट्वेंटी वन बार एंड कैफे में 2 अक्टूबर तक हर शाम 7 बजे से 11 बजे तक चलेगा। आमतौर पर नवरात्रि में सिर्फ सीमित सात्विक थाली परोसी जाती है, लेकिन फेयरफील्ड जयपुर ने इस परंपरा को नए अंदाज में पेश किया है। यहां मेहमानों को पूरा फलाहारी बुफे मिल रहा है, जिसमें लाइव कुकिंग काउंटर्स, पारंपरिक उपवास व्यंजनों को आधुनिक ट्विस्ट के साथ परोसा जाएगा। विविधता और परंपरा का मेल क्यूलिनरी टीम के अनुसार, यह बुफे सिर्फ भोजन नहीं बल्कि नवरात्रि की भक्ति और उल्लास का उत्सव है। इसमें मेहमान फ्लेवरफुल स्टार्टर से लेकर पौष्टिक मेन कोर्स और इनोवेटिव डेजर्ट्स तक का स्वाद ले पाएंगे। सभी व्यंजन नवरात्रि उपवास की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *