देवघर एयरपोर्ट पर आम्रपाली दुबे का जोरदार स्वागत:दुमका में डांडिया कार्यक्रम के लिए पहुंचीं भोजपुरी स्टार, फैंस ने ली सेल्फी

देवघर एयरपोर्ट पर बुधवार को भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का आगमन हुआ। एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा थी। फैंस ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। आम्रपाली दुबे दुमका में आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हवाई मार्ग से देवघर पहुंचीं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय फैंस ने उनके साथ सेल्फी ली। एयरपोर्ट परिसर के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग जमा थे। कई युवा मोबाइल में उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने में जुटे रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उनकी सादगी और मुस्कान से प्रभावित दिखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *