दुर्गा पूजा में सुरक्षा के लिए नई पहल:गिरिडीह में 30 रैपिड रिस्पांस बाइक की तैनाती, CCR से रहेंगी कनेक्टेड

गिरिडीह में दुर्गा पूजा और आने वाले त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। जिला प्रशासन ने बुधवार को 30 रैपिड रिस्पांस बाइक को सशक्त सुरक्षा बल के रूप में तैनात किया। एसपी डॉ. विमल कुमार और डीसी रामनिवास यादव ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के चारों प्रमंडलों में तैनात की जाने वाली ये बाइक सीधे कंट्रोल रूम से जुड़ी रहेंगी। बाइक पर तैनात जवान पूरी तरह से सुसज्जित रहेंगे। किसी भी क्षेत्र में तनाव की स्थिति में तुरंत अतिरिक्त बल भेजा जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने 4 अतिरिक्त बाइक भी उपलब्ध कराई हैं। एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बल उन लोगों पर नजर रखेगा, जो त्योहार के दौरान अशांति फैलाने की कोशिश करेंगे। डीसी रामनिवास यादव ने बताया कि प्रशासन हर स्थिति पर नजर रख रहा है। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *