धनबाद में अग्नि प्रभावित क्षेत्र में बना गोफ:बकेंदुआ में गैस रिसाव से दहशत, स्थानीय लोगों ने सुरक्षित पुनर्वास की मांग की

धनबाद के कुसुंडा एरिया-6 के अग्नि प्रभावित क्षेत्र बकेंदुआ, गोधर बिजली ऑफिस के पास देर रात अचानक तेज आवाज के साथ गोफ बन गया। गोफ बनने के साथ ही तेज गैस रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास की बस्तियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लंबे समय से सुरक्षित पुनर्वास की मांग कर रहे हैं, लेकिन BCCL प्रबंधन ने अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। गोफ की घटना की सूचना मिलते ही BCCL के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गोफ स्थल के आसपास फेसिंग कर दी और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। मीडिया से बातचीत में अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही बाकी बचे लोगों को भी दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया जाएगा। स्थानीय निवासी रामा पासवान ने बताया कि बार-बार प्रशासन और प्रबंधन से मदद की मांग करने के बावजूद लोग सुरक्षित नहीं हैं। उनके अनुसार, घटना से इलाके में भय का माहौल है और लोग अपनी जान की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *