जामताड़ा में साइबर अपराधियों का बड़ा नेटवर्क पकड़ाया:फर्जी एपीके फाइल से करते थे ठगी, दो गिरफ्तार; 10 लाख कैश बरामद

जामताड़ा पुलिस ने एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस निरीक्षक चन्द्रमणि भारती के नेतृत्व में 23 सितंबर को ग्राम सामुकपोखर और जियाजारी में छापेमारी की गई। पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें सामुकपोखर निवासी रितेश कुमार मंडल (24) और मटटीड निवासी पवन मंडल (26) शामिल हैं। दोनों से 9.91 लाख रुपए नगद, 5 मोबाइल, 6 सिम कार्ड, 6 एटीएम कार्ड, 3 चेकबुक, एक आधार कार्ड और 2 लैपटॉप बरामद किए गए। ई-वॉलेट के जरिए ठगी करते थे अपराधी बिजली बिल और आरटीओ ई-चालान के नाम पर फर्जी एपीके फाइल व्हाट्सएप पर भेजते थे। इससे लोगों की बैंकिंग जानकारी चुराकर ई-वॉलेट के जरिए ठगी करते थे। दोनों पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश और असम में सक्रिय थे। रितेश साइबर थाना कांड संख्या 52/22 में और पवन कांड संख्या 33/22 में पहले भी आरोपित हैं। दोनों के खिलाफ साइबर थाना कांड संख्या 63/25 दर्ज कर बीएनएस 2023, आईटी एक्ट और टेलीकम्यूनिकेशंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *