चोरी की एक बाइक को तीन लोगों ने खरीदा:नावाबाजार पुलिस ने वाहन चेकिंग में पकड़ा, तीनों को भेजा जेल

नावाबाजार थाना पुलिस ने इटको मोड़ विश्रामपुर रोड पर मंगलवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान एक चोरी की बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देर रात स्प्लेंडर बाइक पर दो युवक तेज रफ्तार से आते दिखे। रोकने पर चालक बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान रामाधार सिंह (20) और राकेश कुमार चौधरी (22) बताई। दोनों नावाबाजार के रजदीरिया के रहने वाले हैं। चालक रामाधार के पास बाइक का कोई कागजात नहीं था। पूछताछ में रामाधार ने बताया कि उसने यह बाइक कर्मा पूजा से दो दिन पहले राकेश से 12,000 रुपए में खरीदी थी। राजा ने स्वीकार किया कि यह बाइक चोरी की है राकेश ने बताया कि उसने यह बाइक अपने ममेरे भाई राजा चौधरी से डेढ़ साल पहले 13,000 रुपए में खरीदी थी। पुलिस ने राजा चौधरी को बुलाया। राजा ने स्वीकार किया कि यह बाइक चोरी की है, जिसे उसने विकास भुईया से खरीदा था। जांच में पता चला कि बाइक में दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगी हुई है। पुलिस ने रामाधार सिंह, राकेश कुमार चौधरी और राजा चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रामाधार और राकेश रजदीरिया नावाबाजार के रहने वाले हैं, जबकि राजा चौधरी ग्राम रत्ननाग थाना पांडु जिला पलामू का निवासी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *