मैहर: देशी बम के विस्फोट से गौवंश लहूलुहान:पुलिस ने 2 महिलाओं को हिरासत में लिया; जंगली जानवर के शिकार के लिए बिछाए थे बम

मैहर में वन्य प्राणियों के शिकार के लिए रामनगर से सटे जंगल में देशी बम बिछाए गए थे। इसमें फंस कर गौवंशों के जबड़े लहुलुहान हो गए। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद 2 महिलाओं को हिरासत में लिया है। नदी किनारे चरने गए थे गौवंश रामनगर टीआई टीकाराम कुर्मी के मुताबिक सोमवार की शाम कुबरी गांव के कुछ चरवाहे रामनगर से लगे जंगल मे सोन नदी के किनारे नौघटा के पास गौवंश चरा रहे थे। अचानक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके के बाद गौवंश में भगदड़ मच गई। चरवाहो ने मौके पर देखा तो एक गाय और एक बैल के जबड़े लहूलुहान थे। फरियादी राजू सिंह गोंड़ पिता रामपाल सिंह निवासी कुबरी की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने नितुरना पति तनाने (19 वर्ष) निवासी डरौड़ी थाना बरही (कटनी) और दूजा पति जब्बर (27 वर्ष) निवासी बूड़ा थाना रीठी, कटनी को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *