बैतूल में अखिल भारतीय T20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू:रणजी महिला क्रिकेटर प्रीति यादव करेंगी बल्लेबाजी, यूट्यूब पर होगा लाइव प्रसारण

बैतूल के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आज ( मंगलवार) अखिल भारतीय टी20 व्हाइट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है। ये टूर्नामेंट स्व. विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति में रखा गया है। इस दौरान अलीशा क्लब जम्मू-कश्मीर टीम की तरफ से रणजी स्तर की महिला क्रिकेटर प्रीति यादव खेलते हुए दिखेंगी। प्रीति यादव अपनी घातक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। वो रणजी स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच सुबह 9 बजे से क्रिश्चियन एकेडमी इंदौर और नागपुर स्ट्राइकर्स के बीच खेला जा रहा है। वहीं दूसरा मुकाबला दोपहर में अलीशा क्लब जम्मू-कश्मीर और डीसीए हरदा के बीच होगा। यूट्यूब चैनल ‘Cric Betul’ पर मैच का प्रसारण होगा
अलीशा क्लब जम्मू-कश्मीर बनाम डीसीए हरदा मैच का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल ‘CricBetul’ पर होगा। ताकी देशभर के क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक मुकाबले को देख सकें। विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 11 हजार रुपए का नकद इनाम
टूर्नामेंट में विजेता टीम को विधायक हेमंत खंडेलवाल 1 लाख 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देंगे। वहीं उपविजेता टीम को 66 हजार 666 रुपए दिए जाएंगे। इस दौरान टूर्नामेंट के संरक्षक पुनीत खंडेलवाल ने बताया कि टूर्नामेंट में रणजी ट्रॉफी और इंडिया लेवल के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे है। आयोजकों के सहयोग के टूर्नामेंट की सफल तैयारी पूरी हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *