डिंडौरी में इस बार तेज सर्दी और कोहरे के बीच जिले में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन होगा। मंगलवार की सुबह से लगभग 10 बजे तक कोहरा छाया रहा विजिबिलिटी 50 से 30 मीटर तक रह गई।सर्द हवाएं भी चल रही है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड से बचने के लिए लोग आग का सहारा ले रहे है। सड़क में लाइट जलाकर चले वाहन, अलाव में तापते दिखे लोग पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव होते रहे है।आसमान में बादल और बारिश के बाद तीन दिनों से सुबह से कोहरा छाया रहता है। सर्द हवाएं भी चल रही है, जिसके चलते ठंड का असर बढ़ा है। दिन और रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार की सुबह तो तापमान 07 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह मार्निंग वॉक पर निकले आरपी कुशवाहा ने बताया कि कोहरे की वजह से बाइक चलाने में दिक्कत हो रही है।वही ठंड भी बढ़ गई है। बस ड्राइवर मनोज ने बताया कि कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम है लाइट जलाकर वाहन चला रहे है। डिंडौरी से जबलपुर की दूरी 145 किलोमीटर है। कोहरे की वजह से बस को कम स्पीड में चलाना पड़ रहा है। कोहरे की वजह से एक्सीडेंट की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार भी कई दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।


