NMOPS की ग्वालियर कार्यकारिणी घोषित:शशि कुशवाहा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं, मानवेंद्र सिंह कौरव जिला महासचिव

नेशनल मूवमेंट फोर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) के ग्वालियर जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जाटव ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। शशि कुशवाहा को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है, तो सुरेंद्र कुमार गौतम कोषाध्यक्ष, अमन शर्मा, प्रदीप यादव जिला उपाध्यक्ष, झडासिंह गोयल, मानवेंद्र सिंह कौरव जिला महासचिव, मनोज बरैया जिला सचिव, ओमप्रकाश सिंह उर्फ राजा, डॉ.अनिल दीपक गोयल जिला संयुक्त सचिव, दीपांशु राजे, बकील सिंह कुशवाह सहसचिव, हरगोबिंद सिंह और जिला मीडिया प्रभारी राममूर्ति सेंगर को बनाया गया है। इसके साथ ही ब्लाक अध्यक्ष घाटीगांव नबाब सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मुरार शहरी सविता गौतम, ब्लाक अध्यक्ष भितरवार राजेश चौबे, ब्लाक अध्यक्ष मुरार हाकिम सिंह पाल, ब्लाक अध्यक्ष मुरार महिला प्रकोष्ठ संजय कुमारी सहित कार्यकारिणी के 30 सदस्य नियुक्ति किए गए हैं। नवनियुक्त जिला एवं ब्लाक पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जाटव, जिला संयोजक राजेंद्र सिंह, संभागीय मीडिया प्रभारी राम अवतार मौर्य ने स्वागत किया। इस मौके पर फूल बाग में बैठक आयोजित की गई। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एक स्वर मे कहा कि हम सब पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु एवं मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष परमानंद डेहरिया के नेतृत्व में हमेशा एकता के साथ पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष व सहयोग करेंगे। बैठक में कल्पना शर्मा, श्याम बाबू गुप्ता, हिम्मत सिंह यादव, रेशमा बानो, शिवकुमारी लोधी, प्रीति सिरोठिया, करतार सिंह बघेल, नरेन्द्र जयंत, बालवीर अटल, संतोष सिंह यादव, बलवंत मिलन, सुरेश जालौन, वीरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर जाटव, इंद्रपाल शर्मा, मोहर सिंह जाटव, विजय सिंह, सुरेश कुमार, संतोष निवेश, रामेश्वर इमले, सरदार सिंह बरैया, बाबूलाल शाक्य, घनश्याम सिंह जादौन, रमेश चंद शर्मा, सुरेश प्रजापति, भानु प्रकाश शर्मा, विजय सिंह राठौड़, रमेश चंद्र गौतम, अशोक बाबू पाल, संजय गर्ग, मूर्ति राम बाथम आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *