उमरिया में नए वर्ष के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था:25 से अधिक ट्रैफिक चेक प्वाइंट स्थापित, 400 से अधिक पुलिस बल तैनात

उमरिया में नए वर्ष को लेकर पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। जिले के 25 से अधिक ट्रैफिक चेक प्वाइंट के साथ 15 से अधिक कार्यक्रम स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना क्षेत्रों में थाना मोबाइल वाहन से गश्त की जाएगी। पुलिस ने नए वर्ष पर हुड़दंग और शरारती तत्वों को लेकर भी सतर्कता बरती है। पुलिस ने 31 दिसम्बर से ही क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में चौराहों पर पुलिस बल तैनात हैं। पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के अधिकारी सुरक्षा को लेकर निगरानी में जुटे हैं। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने बताया कि पूरे जिले में 400 से अधिक पुलिस बल तैनात हैं। 25 ट्रैफिक चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं, और सुरक्षा को लेकर पुलिस गश्त में जुटी हुई है। पाली और उचेहरा में पहुंचते हैं श्रद्धालु उमरिया के पाली में स्थित मां बिरासिनी शक्तिपीठ में मां बिरासिनी और उचेहरा में ज्वाला माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने भी व्यवस्था कर रखी है। पर्यटन स्थलों पर पुलिस ने विशेष बल तैनात किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *