1 मार्च से पातालकोट एक्सप्रेस होगी सुपरफास्ट:यात्रियों को मिलेगा फायदा, आसान होगा छिंदवाड़ा से दिल्ली का सफर

छिंदवाड़ा से पातालकोट एक्सप्रेस में यात्रा करने वाली यात्रियों के लिए अच्छी खबर है आने वाले मार्च महीने से पातालकोट एक्सप्रेस और भी सुपरफास्ट होगी। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नए साल के तीसरे महीने मार्च से पातालकोट एक्सप्रेस के पहिए और अधिक तेज रफ्तार से दौड़ेंगे। 1 जनवरी 2025 से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे फिरोजपुर फिरोजपुर-सिवनी-गाड़ी नम्बर 14624114623 को सुपरफास्ट बना रहा है। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष एक जनवरी को रेलवे विभाग समय सारणी में परिवर्तन करता है, ऐसे में इस गाड़ी के समय में भी आंशिक परिवर्तन होना संभव है। हालांकि अभी समय परिवर्तन किए जाने की सूचना नहीं है। 1 मार्च से बनाया जाएगा सुपरफास्ट अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चल रही 14624114623 फिरोजपुर-सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस को 1 मार्च, 2025 से सुपरफास्ट बनाया जा रहा है और इस गाड़ी के ट्रेन नंबरों में एवं समय सारणी में परिवर्तित किया जा रहा है। एक मार्च से पातालकोट एक्सप्रेस 14624114623 गाड़ी नम्बर बदलकर 20424120423 फिरोजपुर-सिवनी-फिरोजपुर पातालकोट सुपर फास्ट एक्सप्रेस कर दिया जाएगा। ट्रेन की रफ्तार बढ़ने पर 5 मिनट से लेकर 20 मिनट तक के परिचालन समय में (प्रस्थान स्टेशन से आगमन) बचत होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *