पुलिस अधिकारियों से मिले कलौता समाजजन:बलराम राठौड़ की मृत्यु के कारणों का पता लगाने और रिपोर्ट्स उजागर करने की मांग

स्व. बलराम राठौड़ के परिवार को न्याय दिलाने के लिए कलोता समाज एवं कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर से मिला। समाज ने पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया जल्द से जल्द बलराम राठौड़ की मृत्यु के कारणों का पता चलाया जाए। मध्य प्रदेश क्षत्रिय कलोता समाज के प्रदेश अध्यक्ष हंसराज मंडलोई ने बताया कि पूर्व घोषणा के अनुसार अखिल भारतीय क्षत्रिय कलोता समाज का प्रतिनिधिमंडल समाज के वरिष्ठ एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर इंदौर से मिला एवं ज्ञापन देकर मांग कि की समाज के युवा स्व. बलराम राठौड़ की मृत्यु के कारणों के लिए गठित की गई अधिकारियों की मजिस्ट्रेट रिपोर्ट एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द से जल्द सार्वजनिक की जाए। हंसराज मंडलोई ने बताया कि कांग्रेस पार्टी समाज के नेताओं ने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के समक्ष इस बात को लेकर आक्रोश व्यक्त किया कि बलराम राठौड़ की मृत्यु को लगभग 4 महीने होने को आए हैं, इसके बाद भी आज तक उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मजिस्ट्रेट रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इस बात से समाज में नाराजी है। पुलिस विभाग की तरफ से समाज को भरोसा दिलाया कि बलराम राठौड़ की मृत्यु के कारणों के लिए गठित की गई मजिस्ट्रियल जांच जल्द से जल्द सार्वजनिक की जाएगी। ज्ञापन में समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि बलराम की मौत बीएसएफ की गोली लगने के कारण हुई है। इसके साथ ही उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता देने के साथ उसकी विधवा पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की जा रही है। उसके माता-पिता को वृद्धावस्था पेंशन देने के साथ उसके बच्चों की पढ़ाई लिखाई का खर्च सरकार उठाए। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिप्रा एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशवंत केलोडिया, दीपक चौहान, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष समर सिंह सोलंकी सहित कांग्रेसी नेता व समाज बंधु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *