स्कूल से चोरी हुए कंप्यूटर और सामान की बरामदगी:गिरिडीह में तीन चोर गिरफ्तार, 11 डेस्कटॉप कंप्यूटर समेत लाखों का सामान जब्त

गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र में मध्य विद्यालय चैताडीह से हुई चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे लाखों रुपए का चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है। 17 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल का गेट तोड़कर चोरी की थी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. नेयाज अहमद की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। एसपी डॉ. विमार कुमार ने डीएसपी मंटु कुमार और पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मो. रब्बानी अंसारी उर्फ लड्डू, मो. साबिर उर्फ छोटू और मो. तनवीर को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। इनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। बरामद सामान में 11 डेस्कटॉप कंप्यूटर, 8 सीपीयू, एक प्रिंटर, 2 स्टैंड फैन, एक टुल्लू पंप, स्टील का डेग, स्टील का टब, एक डब्बू और चोरी में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड शामिल है। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इनके खिलाफ नगर थाना में 22 जून 2025 को भी एक मामला दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *