महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर बावन कुले का झीलों की नगरी भोपाल में तैलिक समाज के सामाजिक बंधुओं द्वारा स्वागत किया गया। तैलिक साहू के मीडिया प्रभारी विवेक साहू ने बताया कि बावन कुले का स्वागत शाल-श्रीफल से किया गया, साथ ही उन्हें सामाजिक परिचय सम्मेलन की स्मारिका भी भेंट की गई। इस अवसर पर कुले ने समाज के सभी बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे समाज ने पीएम मोदी के रूप में न केवल देश, बल्कि पूरी दुनिया में अपने समाज का नाम रोशन किया है। स्वागत समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल कोठारी, मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के संरक्षक हेमराज साहू, उपाध्यक्ष अनिल कुमार साहू अकेला, किशोर लहरपुरे, मीडिया प्रभारी विवेक साहू, ब्रज साहू, भगवान दास साहू, प्रवीण साहू सी ए, मिथलेश साहू, लोकेश साहू, भरत साहू सहित कई अन्य प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


